Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Transfer News : राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, लंबे समय से जमे बाबुओं के तबादले, देखें लिस्ट

लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत बाबुओं को इधर-उधर स्थानांतरित किया गया है।

CG Transfer News : राजस्व विभाग में बड़ा फेरबदल, लंबे समय से जमे बाबुओं के तबादले, देखें लिस्ट
X

CG Transfer News : रायपुर। प्रशासनिक कार्यों में कसावट लाने के उद्देश्य से कलेक्टर गौरव सिंह ने राजस्व विभाग में पदस्थ कर्मचारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर कार्यरत बाबुओं को इधर-उधर स्थानांतरित किया गया है।

जारी आदेश के तहत सहायक ग्रेड–2, सहायक ग्रेड–3, स्टेनो टाइपिस्ट और चपरासियों के तबादले किए गए हैं। सबसे अधिक तबादले रायपुर तहसील कार्यालय से हुए हैं, जहां से 9 क्लर्कों को स्थानांतरित किया गया है। इनमें 7 सहायक ग्रेड–3 और 2 सहायक ग्रेड–2 शामिल हैं।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि यह निर्णय प्रशासनिक कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए लिया गया है। आदेश के बाद संबंधित कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

देखें लिस्ट-



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire