Create your Account
CG Transfer : नगरीय प्रशासन विभाग में बड़ा फेरबदल, 122 अधिकारियों-कर्मचारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट
- Rohit banchhor
- 11 Jul, 2026
विभागीय कामकाज को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया है।
CG Transfer : रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में व्यापक प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 122 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले एवं नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। विभागीय कामकाज को अधिक प्रभावी और सुचारु बनाने के उद्देश्य से यह आदेश जारी किया गया है।
जारी सूची के अनुसार स्थानांतरित किए गए अधिकारियों-कर्मचारियों में 66 अभियंता और 56 अन्य कर्मचारी शामिल हैं। तबादला सूची में कार्यपालन अभियंता, सहायक अभियंता, उप अभियंता, प्रोग्रामर, राजस्व निरीक्षक, स्वास्थ्य निरीक्षक, सहायक कार्यालय अधीक्षक, तकनीकी सहायक, लेखपाल, सहायक ग्रेड-2 एवं ग्रेड-3, डाटा एंट्री ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, सहायक राजस्व निरीक्षक, समयपाल, कैशियर, वाहन चालक, चौकीदार, पंप अटेंडेंट और भृत्य जैसे विभिन्न पदों पर कार्यरत कर्मचारी शामिल हैं।
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया है कि वे आदेश जारी होने के सात दिनों के भीतर अपने नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना विभाग को अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराएं।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
- 2. CG News: छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य कानून पर रोक लगाने की याचिका हाई कोर्ट से खारिज
- 3. Amarnath Yatra: अमरनाथ यात्रा पर प्रशासन सख्त, बिना पंजीकरण श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगी अनुमति, उपराज्यपाल सिन्हा ने की खास अपील
- 4. UP: यहां फिर बदला स्कूल खुलने का समय, बीएसए ने जारी किया आदेश, जानिए अब कब लगेंगी कक्षाएं
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

