Create your Account
CG TET Exam 2026: शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का शेड्यूल जारी, आवेदन प्रकिया शुरू, ये है अप्लाई करने की आखरी तारीख
CG TET Exam 2026: रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीजी टीईटी) 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के प्रस्ताव पर 13 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। अभ्यर्थी 8 दिसंबर शाम 5 बजे तक फॉर्म भर सकते हैं। त्रुटि सुधार 9 से 11 दिसंबर तक रहेगा।
CG TET Exam 2026: परीक्षा 1 फरवरी 2026 (रविवार) को दो पालियों में होगी। प्राइमरी स्तर (कक्षा 1-5) के लिए सुबह 9:30 से 12:15 बजे तक और अपर प्राइमरी (कक्षा 6-8) के लिए दोपहर 2:00 से 4:45 बजे तक सत्र आयोजित होगा। प्रवेश पत्र 23 जनवरी को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर अपलोड किए जाएंगे।
CG TET Exam 2026: 20 जिला मुख्यालयों
रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव, जगदलपुर, कोरबा, रायगढ़, जांजगीर-चांपा, धमतरी, महासमुंद, जशपुर, कांकेर, कबीरधाम, बलौदा बाजार, बालोद, दंतेवाड़ा, कोरिया, सूरजपुर, कोंडागांव और सरगुजा में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ के मूल निवासी अभ्यर्थियों को पूरी परीक्षा शुल्क में छूट दी गई है।
CG TET Exam 2026: सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसले ने टीईटी को अनिवार्य बना दिया है। बिना टीईटी पास के वर्षों से नौकरी कर रहे शिक्षक भी पद से हटाए जा सकते हैं। इससे नई भर्ती के साथ-साथ मौजूदा शिक्षकों के लिए भी यह परीक्षा जीवनदायिनी बन गई है। लाखों युवा तैयारी में जुटे हैं।
Related Posts
More News:
- 1. Chhattisgarh new electricity bill rates: छत्तीसगढ़ में आज से बिजली बिल पर नया टैरिफ लागू, जानिए अब कितना देना होगा प्रति यूनिट चार्ज
- 2. India Vs England 1st T20: भारत-इंग्लैंड पहला टी-20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर सस्पेंस, यहां देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
- 3. CG News : हाईटेंशन तार के चपेट में आने से 6 मवेशियों की मौत, गांव में मचा हड़कंप
- 4. UK: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच आवाजाही रोकी गई, मलबा हटाने का काम जारी
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

