Begin typing your search above and press enter to search.
CG Swine Flu : छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू का कहर, 15 दिनों में 6 मौतें, 24 घंटे में 2 लोगों की गई जान...
CG Swine Flu : रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (एच1एन1वायरस) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है

CG Swine Flu : रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू (एच1एन1वायरस) का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, जिससे पिछले 15 दिनों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। सिर्फ पिछले 24 घंटों में ही दो लोगों की जान चली गई है। यह स्थिति प्रदेश भर में स्वास्थ्य विभाग के लिए गंभीर चिंता का कारण बन गई है।
CG Swine Flu : बता दें कि मनेन्द्रगढ़ में 41 वर्षीय कॉलरीकर्मी जवाहर लाल की मौत 20 अगस्त को अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर में इलाज के दौरान हो गई। उन्हें सर्दी, खांसी और तेज बुखार की शिकायत के बाद सेंट्रल हॉस्पिटल, मनेंद्रगढ़ में भर्ती कराया गया था, जहां स्वाइन फ्लू टेस्ट पॉजिटिव आया था। वहीं राजनांदगांव में 37 वर्षीय दिलीप कुमार रजक की मौत 21 अगस्त को राजनांदगांव के एक निजी अस्पताल में हुई। उन्हें निमोनिया की शिकायत थी और जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी।
CG Swine Flu : स्वाइन फ्लू से अन्य मौतें-
9 अगस्त- कोरिया जिले की 51 साल की महिला की मौत।
10 अगस्त- जांजगीर-चांपा जिले की 66 साल की महिला की मौत।
11 अगस्त- बिलासपुर जिले की महिला की मौत।
13 अगस्त- राजनांदगांव की 4 साल की बच्ची की मौत।
CG Swine Flu : स्वाइन फ्लू के प्रकोप का विस्तार-
पिछले एक हफ्ते में 29 नए स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए हैं, जिनमें से 26 मामले केवल बिलासपुर क्षेत्र से हैं। इनमें से कुछ मरीज होम आइसोलेशन में स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 14 मरीजों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
CG Swine Flu : स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट-
स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है। जिला अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में आइसोलेशन वार्ड बनाए गए हैं। सर्दी, खांसी, और तेज बुखार से पीड़ितों का स्वाइन फ्लू टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग जनता से अपील कर रहा है कि सर्दी, खांसी, या बुखार के लक्षण महसूस होने पर तुरंत अस्पताल से संपर्क करें और जांच कराएं। सभी को सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


