Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Suspended : विदाई समारोह में अश्लील डांस करना प्रभारी प्राचार्य को भारी, हुआ निलंबित...

विद्यालयों में अनुशासन और नैतिक मूल्यों का पालन सुनिश्चित करने के लिए और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।

CG Suspended : विदाई समारोह में अश्लील डांस करना प्रभारी प्राचार्य को भारी, हुआ निलंबित...
X

CG Suspended : बलरामपुर। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, वाड्रफनगर में आयोजित विदाई समारोह में प्रभारी प्राचार्य रामनाथ नायक द्वारा छात्राओं के साथ अश्लील गानों पर डांस करने की घटना सामने आई है। यह मामला सोशल मीडिया और मीडिया में वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने तत्काल जांच शुरू की। जांच में यह बात सामने आई कि प्राचार्य ने छात्राओं के साथ अनुचित व्यवहार करते हुए अश्लील गानों पर नृत्य किया, जो पदीय गरिमा और अनुशासन के विपरीत है।

CG Suspended : इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के तहत कार्रवाई की गई है। नायक को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

CG Suspended : जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह घटना शिक्षा विभाग की छवि को धूमिल करने वाली है और ऐसे कृत्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालयों में अनुशासन और नैतिक मूल्यों का पालन सुनिश्चित करने के लिए और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire