Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Suspended : सरपंच से रिश्वत लेना बाबू को पड़ा भारी, वीडियो हुआ वायरल, किया निलंबित...

जनपद पंचायत के अन्य सरपंचों ने भी वेंकटेश्वर वर्मा पर इसी तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं।

CG Suspended : सरपंच से रिश्वत लेना बाबू को पड़ा भारी, वीडियो हुआ वायरल, किया निलंबित...
X
CG Suspended : सक्ती। जैजैपुर जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा सहायक ग्रेड 2 लिपिक वेंकटेश्वर वर्मा को रिश्वत लेने के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। वर्मा पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम पंचायत बर्रा में विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड के भुगतान के लिए सरपंच से रिश्वत मांगी थी। इस आरोप के चलते वर्मा को अब अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है।


CG Suspended : बता दें कि ग्राम पंचायत बर्रा के सरपंच ने विधायक निधि से सीसी रोड का निर्माण कार्य पूरा करवाया था और बकाया राशि के भुगतान के लिए कई बार वेंकटेश्वर वर्मा से निवेदन किया था। वर्मा ने हर बार भुगतान को टालते हुए बहाने बनाकर सरपंच को परेशान किया। सरपंच की लगातार कोशिशों के बावजूद भुगतान में देरी होती रही, जिससे तंग आकर सरपंच ने रिश्वत की पेशकश की। इस दौरान वेंकटेश्वर वर्मा का रिश्वत लेते हुए एक वीडियो भी बना लिया गया, जो अब इस पूरे मामले में अहम सबूत के रूप में सामने आया है।


CG Suspended : जनपद पंचायत के अन्य सरपंचों ने भी वेंकटेश्वर वर्मा पर इसी तरह के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि वर्मा लंबे समय से कार्यालय में पदस्थ थे और बिना रिश्वत के किसी भी पंचायत कार्य की फाइल आगे नहीं बढ़ाते थे। यह आरोप कोई नई बात नहीं है, बल्कि वर्मा पर लंबे समय से ऐसे आरोप लगते रहे हैं।


CG Suspended : हालांकि, वेंकटेश्वर वर्मा ने अपने बचाव में दावा किया कि वह रिश्वत नहीं ले रहे थे, बल्कि उस राशि का उपयोग किसी पुरानी उधारी के ब्याज को चुकाने के लिए किया जा रहा था। लेकिन उनके इस बचाव को जांच में बेबुनियाद पाया गया। जांच पूरी होने के बाद, वर्मा को निलंबित कर दिया गया है।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire