Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Suspended : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की अधीक्षिका निलंबित, जानें क्या है वजह...

ओमिका ने इन अनियमितताओं का विरोध किया था, जिसके बाद उनके पति ने उनकी हत्या कर दी।

CG Suspended : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की अधीक्षिका निलंबित, जानें क्या है वजह...
X

CG Suspended : गरियाबंद। जिला मुख्यालय के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका अमिता मेढे को अनियमितताओं के चलते सेवा से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई स्कूल में नियमों की अनदेखी, पुरुषों को परिसर में प्रवेश देने और वित्तीय गड़बड़ियों के कारण की गई है। लेकिन इस मामले ने तब नया मोड़ ले लिया, जब अधीक्षिका का नाम स्कूल की महिला नगर सैनिक ओमिका ध्रुव की हत्या से जुड़ गया। ओमिका ने इन अनियमितताओं का विरोध किया था, जिसके बाद उनके पति ने उनकी हत्या कर दी।

बता दें कि फरवरी 2025 में अधीक्षिका के खिलाफ स्वेच्छाचारिता की शिकायत पर कलेक्टर ने दो डिप्टी कलेक्टरों की जांच समिति गठित की थी। जांच में पाया गया कि अधीक्षिका ने स्कूल परिसर में अपने पति और देवर का जन्मदिन मनाया, पुरुषों को अनधिकृत प्रवेश दिया, और सामग्री खरीद में वित्तीय अनियमितताएं कीं। कलेक्टर की अनुशंसा पर लोक शिक्षण संचालनालय ने निलंबन आदेश जारी किया। हैरानी की बात यह है कि ओमिका ध्रुव, जिन्होंने इन गड़बड़ियों का विरोध किया था, की 12 अप्रैल 2025 को उनके पति सोहन साहू ने हत्या कर दी।

दोनों ने 10 साल पहले प्रेम विवाह किया था, लेकिन अधीक्षिका के साथ विवाद के बाद सोहन ने चरित्र शंका के चलते ओमिका की जान ले ली। स्थानीय लोगों और आदिवासी विकास परिषद का दावा है कि अधीक्षिका ने सोहन को ओमिका के खिलाफ भड़काया, जिससे यह हत्याकांड हुआ। 17 अप्रैल को परिषद ने जिलापंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम और संजय नेताम के नेतृत्व में एसपी को ज्ञापन सौंपकर इस हत्या में गहरी साजिश की आशंका जताई और निष्पक्ष जांच की मांग की। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire