Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Suspended : PWD में बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार केस में EE और 2 SDO निलंबित

वहीं, मामले की विभागीय और आपराधिक जांच जारी रहेगी।

CG Suspended : PWD में बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार केस में EE और 2 SDO निलंबित
X

CG Suspended : रायपुर। राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को सख्ती से लागू करते हुए लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है। बीजापुर जिले में सड़क निर्माण कार्य में सामने आए भ्रष्टाचार मामले में एक कार्यपालन अभियंता (EE) और दो अनुविभागीय अधिकारी (SDO) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, नेलसनार–कोडोली–मिरतुल–गंगालुर मार्ग के निर्माण कार्य में गंभीर अनियमितताओं के मामले में गंगालूर थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में संलिप्तता पाए जाने पर लोक निर्माण विभाग, संभाग सुकमा के कार्यपालन अभियंता हरनारायण पात्र, उपसंभाग क्रमांक-1 बीजापुर के SDO प्रमोद सिंह तंवर और सेतु उपसंभाग जगदलपुर के SDO संतोष दास के खिलाफ कार्रवाई की गई।

उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंत्रालय स्तर से तीनों अभियंताओं के निलंबन आदेश जारी किए गए। निलंबन अवधि के दौरान इनका मुख्यालय प्रमुख अभियंता कार्यालय, नवा रायपुर निर्धारित किया गया है। विभागीय नियमों के अनुसार, निलंबन काल में तीनों अधिकारियों को जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। वहीं, मामले की विभागीय और आपराधिक जांच जारी रहेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire