Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Suspended : जेम पोर्टल से खरीदी में गड़बड़ी, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव निलंबित

निलंबन का आदेश मंत्रालय स्थित उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया।

CG Suspended : जेम पोर्टल से खरीदी में गड़बड़ी, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव निलंबित
X

CG Suspended : रायपुर। छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा विभाग ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर के तत्कालीन कुलसचिव एवं वर्तमान उप कुलसचिव शैलेंद्र दुबे को निलंबित कर दिया है। निलंबन का आदेश मंत्रालय स्थित उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया।

जानकारी के अनुसार, विश्वविद्यालय में क्रय-विक्रय प्रक्रिया में अनियमितताओं की शिकायतों के बाद जांच समिति गठित की गई थी। जांच में विशेष रूप से Government e-Marketplace (GeM) पोर्टल के माध्यम से की गई खरीदी में नियमों के उल्लंघन और प्रक्रिया संबंधी गंभीर गड़बड़ियां सामने आईं। रिपोर्ट में सामग्री खरीदी में आर्थिक अनियमितता की पुष्टि होने के बाद विभाग ने तत्काल प्रभाव से यह कार्रवाई की।

सूत्रों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट में वित्तीय अनुशासन की अनदेखी और निर्धारित प्रक्रिया का पालन न करने के तथ्य दर्ज किए गए हैं। इसी आधार पर शैलेंद्र दुबे को निलंबित किया गया है। आदेश में उल्लेख है कि निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। उच्च शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि मामले में अलग से विभागीय जांच भी की जाएगी। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire