Breaking News
:

CG Suspended : 60% भी नहीं जुटा पाए राजस्व, दल्ली राजहरा के प्रभारी CMO भूपेंद्र वार्डेकर निलंबित

CG Suspended

यह कार्रवाई नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देश पर की गई।

CG Suspended : बालोद। बालोद जिले की नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा में संपत्ति कर वसूली में गंभीर लापरवाही सामने आने पर राज्य सरकार ने सख्त कार्रवाई की है। तत्कालीन प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वार्डेकर को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के निर्देश पर की गई।


निलंबन आदेश के मुताबिक 14 जनवरी को आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 (दिसंबर 2025 तक) के लिए समस्त करों सहित औसतन 60% राजस्व वसूली का लक्ष्य निर्धारित था। जांच में पाया गया कि संपत्तियों का नया कर निर्धारण (डिमांड) नहीं किया गया, जिसके कारण वसूली अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच सकी। इतना ही नहीं, प्रॉपर्टी टैक्स मैनेजमेंट सिस्टम में कार्य प्रारंभ से 13 जनवरी तक मात्र एक प्रविष्टि दर्ज की गई, जिसे कर्तव्य के प्रति गंभीर उदासीनता माना गया।


राज्य शासन ने इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन मानते हुए गंभीर कदाचार करार दिया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 तथा संबंधित सेवा नियम 2017 के प्रावधानों के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबन आदेश जारी किया गया।


निलंबन अवधि में वार्डेकर का मुख्यालय संयुक्त संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास, क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। मामले को लेकर नगरीय प्रशासन विभाग में भी हलचल तेज है और अन्य निकायों को राजस्व वसूली में लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

Popular post

Live News

Latest post

You may also like

Subscribe Here

Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

Join Us