Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Suspended : समग्र शिक्षा अभियान में बड़ा घोटाला, सहायक जिला परियोजना अधिकारी निलंबित, दो पर एफआईआर दर्ज...

बीजापुर कलेक्टर के निर्देश पर भोपालपट्टनम और बीजापुर अनुभाग के 11 पोटाकेबिनों में एसडीएम द्वारा की गई जांच में फर्जी भुगतान के पुख्ता सबूत मिले हैं।

CG Suspended : समग्र शिक्षा अभियान में बड़ा घोटाला, सहायक जिला परियोजना अधिकारी निलंबित, दो पर एफआईआर दर्ज...
X

CG Suspended : बीजापुर। जिले में समग्र शिक्षा अभियान के तहत संचालित 11 पोटाकेबिनों में 42 लाख 78 हजार 475 रुपये के फर्जी भुगतान का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घोटाले में संलिप्तता के चलते सहायक जिला परियोजना अधिकारी पुरषोत्तम चन्द्राकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। बीजापुर कलेक्टर के निर्देश पर भोपालपट्टनम और बीजापुर अनुभाग के 11 पोटाकेबिनों में एसडीएम द्वारा की गई जांच में फर्जी भुगतान के पुख्ता सबूत मिले हैं।

जांच में खुलासा हुआ कि तीन फर्मों को बिना बिल और कार्य सत्यापन के 42 लाख से अधिक की राशि का भुगतान किया गया। इस मामले में सहायक जिला परियोजना अधिकारी पुरषोत्तम चन्द्राकर की भूमिका अहम पाई गई, जिन्होंने बिना बिल जांचे फर्मों के खातों में राशि हस्तांतरित कर दी। संयुक्त संचालक, बस्तर शिक्षा विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के तहत चन्द्राकर को निलंबित करते हुए कार्रवाई की है।

प्रारंभिक जांच में चार लोगों की संलिप्तता सामने आई है, जिनमें से दो कर्मचारियों के खिलाफ थाना स्तर पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके अलावा, शिक्षा विभाग के दो अन्य कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन उन पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। कलेक्टर ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire