Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Suspended : पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन, एसएसपी ने कोतवाली थाना प्रभारी को किया निलंबित, जानें क्या है वजह...

जिला पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए साफ किया कि चंद्रवंशी का व्यवहार शासकीय कर्तव्यों और पुलिस बल की अनुशासनात्मक अपेक्षाओं के विपरीत था।

CG Suspended : पुलिस विभाग में बड़ा एक्शन, एसएसपी ने कोतवाली थाना प्रभारी को किया निलंबित, जानें क्या है वजह...
X

CG Suspended : बेमेतरा। जिले में पुलिस विभाग में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई हुई है। कोतवाली थाना प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी को उनके अशोभनीय और संदिग्ध आचरण के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए साफ किया कि चंद्रवंशी का व्यवहार शासकीय कर्तव्यों और पुलिस बल की अनुशासनात्मक अपेक्षाओं के विपरीत था।

सूत्रों के अनुसार, दुलेश्वर चंद्रवंशी पर अपने कर्तव्यों के दौरान अमर्यादित व्यवहार और अनुचित आचरण के गंभीर आरोप लगे हैं। इन आरोपों की प्रारंभिक जांच के बाद एसएसपी ने यह सख्त कदम उठाया। निलंबन आदेश में कहा गया है कि एक अनुशासित बल के अधिकारी के लिए ऐसा व्यवहार अस्वीकार्य है और यह कार्रवाई पुलिस विभाग में अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire