Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Suspended : परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित रहना प्रधान पाठक को पड़ा महंगा, डीईओ ने किया निलंबित...

शासकीय प्राथमिक शाला बगडुमार में आयोजित 5वीं कक्षा की परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

CG Suspended : परीक्षा ड्यूटी में अनुपस्थित रहना प्रधान पाठक को पड़ा महंगा, डीईओ ने किया निलंबित...
X

CG Suspended : बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जिला शिक्षा अधिकारी ने शासकीय प्राथमिक शाला परपोड़ी के प्रधान पाठक त्रिलोचन दिवाकर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई कक्षा 5वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में की गई है। बता दें कि त्रिलोचन दिवाकर को शासकीय प्राथमिक शाला बगडुमार में आयोजित 5वीं कक्षा की परीक्षा के लिए केंद्राध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

CG Suspended : सोमवार को गणित विषय की परीक्षा के दिन वे बिना किसी पूर्व सूचना के परीक्षा केंद्र पर मौजूद नहीं थे। संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक परपोड़ी ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला। मजबूरन परीक्षा संचालन के लिए संकुल प्राचार्य अजय सिंह ठाकुर को अस्थायी केंद्राध्यक्ष नियुक्त करना पड़ा। विकासखंड शिक्षा अधिकारी साजा ने इस घटना की जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी को दी।

CG Suspended : इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने त्रिलोचन दिवाकर के खिलाफ सख्त कदम उठाया। निलंबन आदेश में कहा गया कि परीक्षा जैसे संवेदनशील और महत्वपूर्ण कार्य से बिना सूचना अनुपस्थित रहना उनके कर्तव्यों के प्रति उदासीनता और स्वेच्छाचारिता को दर्शाता है। यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (1), (2), (3) का स्पष्ट उल्लंघन है। निलंबन अवधि के दौरान त्रिलोचन दिवाकर का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय बेरला निर्धारित किया गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire