Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Suspend : विधानसभा में तेंदूपत्ता प्रोत्साहन राशि में गड़बड़ी का मामला गरमाया, डीएफओ को किया सस्पेंड...

अधिकारियों ने बताया कि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया है।

CG Suspend : विधानसभा में तेंदूपत्ता प्रोत्साहन राशि में गड़बड़ी का मामला गरमाया, डीएफओ को किया सस्पेंड...
X

CG Suspend : रायपुर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के वनमंडलाधिकारी (DFO) अशोक कुमार पटेल को तेंदूपत्ता प्रोत्साहन राशि में गड़बड़ी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह मामला विधानसभा में भी उठा, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए DFO को हटाने का फैसला लिया।

CG Suspend : बता दें कि वर्ष 2021-2022 के तेंदूपत्ता संग्रह सीजन के दौरान प्रोत्साहन राशि (बोनस) के भुगतान में अनियमितता की शिकायत सामने आई थी। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच का आदेश दिया। जांच में DFO अशोक कुमार पटेल को दोषी पाया गया। उन पर प्रोत्साहन राशि के वितरण में गड़बड़ी करने के आरोप लगे हैं। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की और DFO को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि होने के बाद यह कदम उठाया गया है।

देखें आदेश कॉपी-



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire