Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Suspend : मतपत्र प्रूफ रीडिंग में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने की कड़ी कार्रवाई

उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।

CG Suspend : मतपत्र प्रूफ रीडिंग में लापरवाही पर पटवारी निलंबित, कलेक्टर ने की कड़ी कार्रवाई
X

CG Suspend : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 के तहत मतपत्र (बैलेट पेपर) की प्रूफ रीडिंग में लापरवाही बरतने के आरोप में तहसील कार्यालय मरवाही के पटवारी जवाहर राम चौधरी को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस संबंध में अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किया है।

CG Suspend : बता दें कि 18 फरवरी 2025 को रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) मरवाही द्वारा पटवारी जवाहर राम चौधरी को मतपत्रों की प्रूफ रीडिंग ड्यूटी पर तैनात किया गया था। उन्हें सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था, लेकिन वे 19 फरवरी की रात 9 बजे से बिना सूचना दिए ड्यूटी से अनुपस्थित हो गए। इस दौरान नोडल अधिकारी के फोन कॉल को काटने और अपना मोबाइल नंबर बंद करने की शिकायत भी सामने आई। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर (पंचायत) खंड मरवाही द्वारा पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

CG Suspend : जवाब में उन्होंने अपने परिचित के यहां जाने की बात कही, लेकिन इसकी कोई पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। उन्होंने व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से जवाब भेजा, जिसे उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना माना गया। इस मामले में अनुशासनहीनता को गंभीर मानते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9(2)क के तहत तत्काल प्रभाव से पटवारी जवाहर राम चौधरी को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय कलेक्टर (भू-अभिलेख) शाखा, जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire