Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Suspend : सुशासन तिहार में लापरवाही, ग्राम पंचायत सचिव निलंबित...

इस कार्रवाई को सुशासन तिहार के दौरान प्रशासनिक अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है।

CG Suspend : सुशासन तिहार में लापरवाही, ग्राम पंचायत सचिव निलंबित...
X

CG Suspend : कोटाडोल। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर चल रहे सुशासन तिहार के तीसरे चरण के दौरान मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) जिले के कोटाडोल तहसील में लापरवाही का मामला सामने आया है। 6 मई 2025 को आयोजित सुशासन तिहार 2025 शिविर में कमर्जी ग्राम पंचायत के सचिव मूरत सिंह द्वारा दस्तावेजों के रखरखाव में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप में जिला पंचायत सीईओ ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

CG Suspend : जिला पंचायत सीईओ ने निलंबन आदेश में कहा कि मूरत सिंह ने छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (आचरण) नियम 1998 के नियम 3 और छत्तीसगढ़ ग्राम पंचायत (सचिव की शक्तियों तथा कृत्य) नियम 1999 के नियम 4 का उल्लंघन किया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के 29 अगस्त 2008 के ज्ञापन के आधार पर छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के नियम 4(क) एवं (ख) के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए निलंबन आदेश जारी किया गया।

CG Suspend : निलंबन अवधि के दौरान मूरत सिंह का मुख्यालय जनपद पंचायत भरतपुर, जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर निर्धारित किया गया है। इस कार्रवाई को सुशासन तिहार के दौरान प्रशासनिक अनुशासन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त कदम माना जा रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire