Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Suspend : विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतना सीएमओ को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से किया निलंबित

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने श्रीनिवास द्विवेदी के खिलाफ मिली शिकायतों और उनके कार्य प्रदर्शन की समीक्षा के बाद यह कड़ा कदम उठाया।

CG Suspend : विभागीय कार्यों में लापरवाही बरतना सीएमओ को पड़ा भारी, तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
X

CG Suspend : रायपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने दुर्ग जिले की भिंभौरी नगर पंचायत के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) श्रीनिवास द्विवेदी को विभागीय कार्यों में उदासीनता और रुचि न दिखाने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, दुर्ग से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर की गई है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने श्रीनिवास द्विवेदी के खिलाफ मिली शिकायतों और उनके कार्य प्रदर्शन की समीक्षा के बाद यह कड़ा कदम उठाया।

CG Suspend : विभागीय सूत्रों के अनुसार, श्रीनिवास द्विवेदी पर भिंभौरी नगर पंचायत के प्रशासनिक और विकास कार्यों में लापरवाही बरतने का आरोप था। क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, दुर्ग की रिपोर्ट में उनके कार्यों में रुचि की कमी और समयबद्ध कार्य निष्पादन में विफलता को प्रमुख कारण बताया गया।

CG Suspend : निलंबन आदेश के अनुसार श्रीनिवास द्विवेदी का मुख्यालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय संयुक्त संचालक कार्यालय, दुर्ग निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। विभाग ने यह भी स्पष्ट किया कि निलंबन की अवधि में श्रीनिवेदी को बिना अनुमति के मुख्यालय छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire