Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Suspend : फर्जी दस्तावेजों से नौकरी का खेल उजागर, प्रधान पाठक सस्पेंड, जांच में खुली बड़ी साजिश

सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए किए गए फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है।

CG Suspend : फर्जी दस्तावेजों से नौकरी का खेल उजागर, प्रधान पाठक सस्पेंड, जांच में खुली बड़ी साजिश
X

CG Suspend : बलरामपुर। जिले में सरकारी नौकरी हासिल करने के लिए किए गए फर्जीवाड़े का बड़ा मामला सामने आया है। वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम कोल्हुआ स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में पदस्थ प्रधान पाठक लालमन सिंह को जालसाजी के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

मामले का खुलासा ग्राम कुशफर निवासी सत्यनारायण की शिकायत के बाद हुआ, जिन्होंने कलेक्टर के समक्ष साक्ष्यों के साथ यह आरोप लगाया था कि एक ही नाम और पिता के नाम का उपयोग कर दो अलग-अलग व्यक्तियों ने सरपंच पद और सरकारी नौकरी हासिल की है।

कलेक्टर के निर्देश पर जब जांच शुरू हुई, तो कई चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। जांच टीम ने पाया कि कोल्हुआ में पदस्थ प्रधान पाठक का वास्तविक नाम रामदुलार है और उनके पिता का नाम जीतू है, जबकि उन्होंने लालमन सिंह (पिता रामवृक्ष) के नाम और दस्तावेजों का गलत इस्तेमाल कर शासकीय सेवा प्राप्त की।

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि यह कृत्य ‘छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965’ के नियम-3 का स्पष्ट उल्लंघन है। साथ ही उनके खिलाफ छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम-1966’ के तहत कार्रवाई की गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire