Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Suspend : दुकानों के निर्माण और आवंटन में गड़बड़ी, दो सीएमओ निलंबित...

निलंबन के बाद दोनों अधिकारियों से जवाब-तलब मांगा गया है, और मामले की गहन जांच जारी है।

CG Suspend : दुकानों के निर्माण और आवंटन में गड़बड़ी, दो सीएमओ निलंबित...
X

CG Suspend : सूरजपुर। सूरजपुर के हाईटेक बस स्टैंड के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में दुकानों के निर्माण और आवंटन में गड़बड़ी के मामले ने तूल पकड़ा है। इस घोटाले के चलते छत्तीसगढ़ सरकार ने कड़ा कदम उठाते हुए दो मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) को निलंबित कर दिया है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के अपर सचिव द्वारा जारी आदेश में तत्कालीन सीएमओ बसंत बुनकर और मुक्ता सिंह चौहान को स्वावलंबन योजना के तहत दुकानों के निर्माण और आवंटन में अनियमितताओं का दोषी पाया गया। जांच में सामने आया कि दुकानों के आवंटन में पारदर्शिता का अभाव था और नियमों की अनदेखी की गई। निलंबन के बाद दोनों अधिकारियों से जवाब-तलब मांगा गया है, और मामले की गहन जांच जारी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire