Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Suspend : ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में अवैध वसूली, एसपी ने टीआई और कांस्टेबल को किया सस्पेंड...

रिश्वत लेने के बाद पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के युवक को छोड़ दिया।

CG Suspend : ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में अवैध वसूली, एसपी ने टीआई और कांस्टेबल को किया सस्पेंड...
X

CG Suspend : कोरबा। जिले में वाहन चेकिंग के नाम पर रिश्वतखोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बांगो थाना क्षेत्र में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले युवक सचिन कुमार मिश्रा से टीआई उषा सोंधिया और प्रधान आरक्षक जितेंद्र जायसवाल ने फोन-पे के जरिए 10,500 रुपये की अवैध वसूली की। पैसे न देने पर गाड़ी जब्त करने की धमकी दी गई थी। रिश्वत लेने के बाद पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के युवक को छोड़ दिया।

CG Suspend : मामले की भनक लगने पर पाली जनपद अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी से शिकायत की। शिकायत में वाहन चेकिंग और अवैध शराब के नाम पर वसूली के साथ-साथ टीआई द्वारा जनप्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया गया।

CG Suspend : एसपी ने मामले की गहन जांच करवाई, जिसमें रिश्वतखोरी और बिना कार्रवाई के वाहन चालक को छोड़ने के सबूत मिले। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए टीआई उषा सोंधिया और कांस्टेबल जितेंद्र जायसवाल को निलंबित कर दिया गया। दोनों को रक्षित केंद्र कोरबा में अटैच किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire