Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Suspend : एकलव्य विद्यालय अधीक्षक निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई...

सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग के प्रतिवेदन के आधार पर अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

CG Suspend : एकलव्य विद्यालय अधीक्षक निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई...
X

CG Suspend : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। एकलव्य आदर्श विद्यालय लाटा में 9वीं कक्षा के छात्र शिवम सिंह की असामयिक मौत के मामले ने चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है। जांच में पाया गया कि विद्यालय के अधीक्षक रामबिलास की घोर लापरवाही के चलते यह दुखद घटना हुई। सहायक आयुक्त आदिवासी विभाग के प्रतिवेदन के आधार पर अधीक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

CG Suspend : बता दें कि जांच रिपोर्ट में सामने आया कि शिवम की तबीयत तीन दिन पहले से ही खराब थी और उसे खून की कमी की शिकायत थी। इसके बावजूद अधीक्षक ने समय पर इलाज की व्यवस्था नहीं की, जिसके परिणामस्वरूप छात्र की जान चली गई। इस घटना ने विद्यालय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कलेक्टर आदिवासी विभाग गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने भी अधीक्षक की लापरवाही को उजागर करते हुए निलंबन की सिफारिश की थी।

CG Suspend : मृतक छात्र के परिजनों ने भी अधीक्षक पर गैर-जिम्मेदाराना रवैये का आरोप लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति, रायपुर ने कड़ा कदम उठाते हुए रामबिलास को निलंबित कर दिया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire