Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Suspend : स्कूल की पाठ्यपुस्तकें कबाड़ी को बेचती पकड़ी गईं संकुल समन्वयक, डीईओ ने किया सस्पेंड...

इस मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच टीम गठित की गई है, जो यह पता लगाएगी कि कितनी पुस्तकें बेची गईं और इस अवैध कार्य में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।

CG Suspend : स्कूल की पाठ्यपुस्तकें कबाड़ी को बेचती पकड़ी गईं संकुल समन्वयक, डीईओ ने किया सस्पेंड...
X

CG Suspend : रायपुर। जिले के धरसींवा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां संकुल समन्वयक पूर्णिमा वर्मा को सरकारी स्कूल की पाठ्यपुस्तकें कबाड़ी को बेचते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूर्णिमा वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया और मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की है।

बता दें कि शनिवार की शाम लगभग 6.30 बजे सांकरा शासकीय स्कूल में संकुल समन्वयक पूर्णिमा वर्मा सरकारी पाठ्यपुस्तकों को कबाड़ी को बेच रही थीं। ये पुस्तकें सरकार द्वारा स्कूली बच्चों के लिए मुफ्त उपलब्ध कराई गई थीं। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना की सूचना मिलते ही शाला विकास समिति के अध्यक्ष नोहर वर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने तुरंत उच्च अधिकारियों को इसकी जानकारी दी। घटना का एक वीडियो स्थानीय लोगों द्वारा बनाया गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।


वीडियो में पूर्णिमा वर्मा को कबाड़ी के साथ पुस्तकें बेचते हुए देखा जा सकता है। इस वीडियो ने शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा दिया और जनता में आक्रोश फैल गया। जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से पूर्णिमा वर्मा को निलंबित कर दिया। उन्होंने बताया कि इस मामले की गहन जांच के लिए एक विशेष जांच टीम गठित की गई है, जो यह पता लगाएगी कि कितनी पुस्तकें बेची गईं और इस अवैध कार्य में और कौन-कौन शामिल हो सकता है।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire