Breaking News
बिग ब्रेकिंग: जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 प्लेन क्रैश, लैंडिंग के बाद दो हिस्सों में बंट गया विमान
NEET UG 2026 Re-exam: 21 जून को होने वाली NEET UG 2026 Re-exam से पहले बड़े बदलाव, परीक्षा अवधि बढ़ी
Create your Account
CG Suspend : असिस्टेंट इंजीनियर और शिक्षक निलंबित, कलेक्टर ने की कार्रवाई, जानें क्या है वजह...
- Rohit banchhor
- 28 Feb, 2025
दोनों कर्मचारियों पर नशे की हालत में ड्यूटी करने और निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप हैं।
CG Suspend : बिलासपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव और नगर पालिका निर्वाचन के दौरान लापरवाही बरतने के आरोप में जलसंसाधन विभाग के सहायक अभियंता पौलुस बड़ा और सहायक शिक्षक विजय कुमार केने को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने निलंबित कर दिया है। दोनों कर्मचारियों पर नशे की हालत में ड्यूटी करने और निर्वाचन कार्य में गंभीर लापरवाही बरतने के आरोप हैं।
CG Suspend : बता दें कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में जनपद पंचायत मस्तूरी के लिए 17 फरवरी को मतदान दिवस पर पौलुस बड़ा, जो सेक्टर अधिकारी के रूप में तैनात थे, शराब के नशे में पाए गए। उनकी इस लापरवाही से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। उनका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 और 23 के प्रतिकूल माना गया, जिसके चलते उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय मुख्य अभियंता, हसदेव कछार जल संसाधन विभाग, बिलासपुर नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।
CG Suspend : विजय कुमार केने का मामला-
नगर पालिका निगम बिलासपुर के आम निर्वाचन के तहत 10 फरवरी को मतदान सामग्री वितरण के दौरान सहायक शिक्षक विजय कुमार केने, जो मतदान अधिकारी 2 के रूप में तैनात थे, नशे की हालत में पाए गए। उनकी इस लापरवाही को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 23 के प्रतिकूल माना गया और उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, बिल्हा नियत किया गया है। उन्हें भी नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।


Related Posts
More News:
- 1. Women’s T20 WC 2026: इंग्लैंड बनाम श्रीलंका मुकाबले से आज होगा महिला T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज, जानें कब और कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग
- 2. Stock Market Crash: बिकवाली से बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 508 अंक टूटा, जानें निफ्टी का हाल
- 3. CG News: अंगदान, देहदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की पहल के लिए कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह को राज्यपाल ने किया सम्मानित
- 4. Prize Money IPL 2026: माला माल हुई RCB, चैंपियन बनने पर मिले 20 करोड़ रुपये, इन टीमों पर भी हुई धनवर्षा, देखें किसे कितना मिला
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

