Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG SOS Result: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, दोनों कक्षाओं में लड़कियां आगे रहीं, यहां देखें रिजल्‍ट

CG SOS Result: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित, दोनों कक्षाओं में लड़कियां आगे रहीं, यहां देखें रिजल्‍ट
X

CG SOS Result: रायपुर: छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल ने मार्च-अप्रैल 2026 सत्र की 10वीं और 12वीं परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने आज मंत्रालय महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 के परीक्षा परिणाम घोषित किए। इस मौके पर सीजी बोर्ड की अध्यक्ष रेणु जी पिल्लई, सचिव पुष्पा साहू सहित छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। आप को बता दें इस बार 12वीं में 71% और 10वीं में 58.39% स्टूडेंट्स परीक्षा में सफल हुए है। दोनों परीक्षाओं में छात्राओं का परिणाम छात्रों से बेहतर रहा है। राज्य ओपन स्कूल ने बुधवार 14 मई को दोपहर 4 बजे परिणाम घोषित किया।

हाईस्कूल परीक्षा परिणाम

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल 10 वीं की परीक्षा में कुल 33 हजार 893 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया, जिनमें से 31 हजार 852 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। विभिन्न कारणों से 39 परीक्षार्थियों का परिणाम रोका दिया गया है। कुल 18 हजार 578 विद्यार्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए। 10वीं की परीक्षा में 58.39% स्टूडेंट्स परीक्षा में सफल हुए है।

हायर सेकण्डरी परीक्षा परिणाम

CGSOS 12 वीं परीक्षा मार्च-अप्रैल 2026 का परीक्षा परिणाम भी आज दोपहर 4 बजे जारी हुआ। इस परीक्षा में कुल 40 हजार 256 परीक्षार्थियों का रजिस्ट्रेशन हुआ। 38 हजार 883 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। कई कारणों से 40 परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम रोका गया है। जिसमें 24 हजार 823 विद्यार्थी पास हुए। परीक्षा का कुल परिणाम 71 प्रतिशत रहा।

यहां देखें रिजल्ट

विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल आधिकारिक वेबसाइट http://www.sos.cg.nic.in और http://www.result.cg.nic.in पर देख सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire