Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, लॉज में चल रहा था देह व्यापार, 4 लड़कियां और 2 दलाल गिरफ्तार...

कार्रवाई में चार लड़कियों और दो दलालों को गिरफ्तार किया गया, जबकि लॉज संचालक कैलाश अग्रवाल मौके से फरार हो गया।

CG Sex Racket : सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, लॉज में चल रहा था देह व्यापार, 4 लड़कियां और 2 दलाल गिरफ्तार...
X

CG Sex Racket : रायगढ़। रायगढ़ के खरसिया में लक्ष्मी लॉज की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर इस अवैध धंधे का पर्दाफाश किया। कार्रवाई में चार लड़कियों और दो दलालों को गिरफ्तार किया गया, जबकि लॉज संचालक कैलाश अग्रवाल मौके से फरार हो गया।

CG Sex Racket : बता दें कि पुलिस को खरसिया के लक्ष्मी लॉज में देह व्यापार की शिकायत मिली थी। इसके आधार पर प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हर्षित मेहर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ा। गिरफ्तार किए गए चार लड़कियों और दो दलालों के खिलाफ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

CG Sex Racket : पुलिस के अनुसार, लक्ष्मी लॉज के संचालक कैलाश अग्रवाल ने इस रैकेट को संरक्षण देने में अहम भूमिका निभाई थी। छापेमारी के दौरान वह मौके से भाग निकला। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं और संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire