Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Sex Racket : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने दो मकानों में की छापेमारी, 8 युवती और 2 पुरुष गिरफ्तार...

पुलिस ने सभी गिरफ्तार किए गए लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।

CG Sex Racket : सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, पुलिस ने दो मकानों में की छापेमारी, 8 युवती और 2 पुरुष गिरफ्तार...
X
CG Sex Racket : कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने जिले के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर दो पुरुषों और आठ युवतियों को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया है।


CG Sex Racket : बता दें कि कवर्धा शहर में लंबे समय से देह व्यापार की शिकायतें मिल रही थीं। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राजनांदगांव बायपास रोड और खुटु रोड पर स्थित दो अलग-अलग मकानों में रेड मारी। इस छापेमारी के दौरान दोनों स्थानों पर 8 युवतियां और 2 पुरुष संदिग्ध स्थिति में पाए गए।


CG Sex Racket : पुलिस ने सभी गिरफ्तार किए गए लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार युवतियां विभिन्न शहरों से आई थीं, जिन्हें स्थानीय एजेंट द्वारा यहां लाया गया था। एजेंट फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।


CG Sex Racket : पुलिस का कहना है कि इस तरह के रैकेट की सक्रियता को रोकने के लिए वे लगातार निगरानी रखेंगे और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया है कि फरार एजेंट को जल्द से जल्द पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire