Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG Sex Racket : लॉज में दबिश देकर पुलिस ने की सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 3 महिला सहित 6 गिरफ्तार...
CG Sex Racket : दुर्ग। जिले के छावनी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पावर हाउस स्थित प्रभात लॉज में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

CG Sex Racket : दुर्ग। जिले के छावनी थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर पावर हाउस स्थित प्रभात लॉज में दबिश देकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने लॉज से तीन महिला व तीन पुरूष को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अधिकांश आरोपी दुर्ग और भिलाई के ही हैं। सिर्फ एक आरोपी पश्चिम बंगाल से है।
CG Sex Racket : बता दें कि पुलिस को लंबे समय से लॉज प्रभात में सेक्स रैकेट के संचालन की सूचना मिल रही थी। इसके बाद पुलिस ने टास्क फोर्स बनाकर होटल प्रभात में छापामार कार्रवाई की। इस बीच तीन युवती और तीन युवकों को पुलिस ने होटल से गिरफ्तार किया। इनमें से दो युवतियां छत्तीसगढ़ की हैं, एक युवती को पश्चिम बंगाल से बुलाया गया था। कार्रवाई करने के लिए जब पुलिस की टीम लॉज प्रभात पहुंची, तो तीन युवती और तीन युवकों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इनमें से 2 युवतियां छत्तीसगढ़ की रहने वाली बताई जा रही हैं। वहीं एक युवती को पश्चिम बंगाल से बुलाया गया था।
CG Sex Racket : छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि भिलाई के पावर हाउस स्थित प्रभात लॉज में हो रहे देह व्यापार की सूचना पर छावनी पुलिस ने रेड मारी है; इस दौरान निलेश वर्मा, सुप्रभात शील व राजेंद्र यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आरोपियों ने पूछताछ करने पर बताया कि निलेश वर्मा के द्वारा लॉज के कमरों में लड़कियों और महिलाओं को रखा जाता था। फिर ग्राहकों से रकम लेकर उपलब्ध कराया जाता था। इस तरह देह व्यापार का धंधा चलाया जाता था। इस मामले में पुलिस ने अपराध धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


