Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Sex Racket : हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 2 महिला गिरफ्तार

पुलिस ने कहा कि नाबालिगों और महिलाओं के शोषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

CG Sex Racket : हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, 2 महिला गिरफ्तार
X

CG Sex Racket : दुर्ग। जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को जबरदस्ती देहव्यापार में धकेलने वाले हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस मामले में प्रीति बेसरा 22 वर्ष और सीमा सोनी 47 वर्ष नामक दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

बता दें कि पीड़िता जिला अनुपपुर, मध्यप्रदेश की रहने वाली है। नवरात्रि मेले के दौरान कटनी स्टेशन पर उसकी मुलाकात प्रीति से हुई। प्रीति ने नौकरी दिलाने के बहाने पीड़िता को दुर्ग लेकर आई और उसके आपत्तिजनक फोटो खींचकर दूसरों को भेजा। पीड़िता को घर पर बंधक बनाकर अवैध संबंध के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर आरोपी लगातार दबाव डालती रही।

पीड़िता ने खुद को छुड़ाकर थाना मोहन नगर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में पॉक्सो एक्ट, अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने पीड़िता के निशानदेही पर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों महिलाओं ने अपराध की पुष्टि की। पीड़िता को सुरक्षित स्थान पर रखा गया और उसके मानसिक एवं कानूनी समर्थन की व्यवस्था की गई। पुलिस ने कहा कि नाबालिगों और महिलाओं के शोषण के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire