Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG sex CD scandal: पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल की रिवीजन याचिका, 4 अप्रैल को सुनवाई, कैलाश मुरारका, विनोद वर्मा ​सहित इन्हें बनाया गया है आरोपी

CG sex CD scandal: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड में सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अश्लील सीडी कांड में रिवीजन याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुनवाई 4 अप्रैल को सीबीआई

CG sex CD scandal: पूर्व CM भूपेश बघेल के खिलाफ सीबीआई ने दाखिल की रिवीजन याचिका, 4 अप्रैल को सुनवाई, कैलाश मुरारका, विनोद वर्मा ​सहित इन्हें बनाया गया है आरोपी
X

रायपुर। CG sex CD scandal: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड में सीबीआई ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के खिलाफ अश्लील सीडी कांड में रिवीजन याचिका दायर की है। इस याचिका पर सुनवाई 4 अप्रैल को सीबीआई की विशेष अदालत में होगी। कोर्ट में सभी पक्षों को समन जारी करने की प्रक्रिया जारी है।

CG sex CD scandal: जिला न्यायालय के फैसले को दी गई है चुनौती

सीबीआई ने 11 मार्च को रायपुर जिला न्यायालय के फैसले को चुनौती देते हुए रिवीजन याचिका दाखिल की। सीबीआई ने याचिका में भूपेश बघेल को आरोपी बनाने की मांग की है और दावा किया है कि नए दस्तावेजी साक्ष्य और गवाहों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं, जिससे केस की दोबारा सुनवाई जरूरी हो गई है।

CG sex CD scandal: कैलाश मुरारका, विनोद वर्मा ​सहित इन्हें बनाया गया है आरोपी

सेक्स सीडी कांड मामले में मुख्य आरोपी रायपुर के कारोबारी कैलाश मुरारका, पूर्व सीएम के मीडिया सलाहकार रहे विनोद वर्मा, भूपेश बघेल, विजय पांड्या, विजय भाटिया को आरोपी बनाया गया है। जबकि इस मामले के आरोपी रिंकू खनूजा की मौत हो चुकी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire