Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG School Open: छत्तीसगढ़ में इतने जून से खुलेंगे सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखें

Vpb
CG School Open: छत्तीसगढ़ में इतने जून से खुलेंगे सभी स्कूल, शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश, देखें
X

CG School Open: रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि प्रदेश के सभी स्कूल 16 जून 2026 से नियमित रूप से खुलेंगे। विभाग ने आदेश जारी कर बताया कि ग्रीष्मकालीन अवकाश 20 अप्रैल 2026 से 15 जून 2026 तक प्रभावी रहेगा।

आदेश के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2026-27 का विधिवत संचालन 16 जून 2026, मंगलवार से शुरू किया जाएगा। इस दिन से ही सभी शासकीय और अशासकीय स्कूलों में अध्ययन-अध्यापन कार्य समय-सारणी के अनुसार नियमित रूप से किया जाएगा।

शिक्षा विभाग ने सभी जिलों और विद्यालयों को निर्देशित किया है कि पहले दिन से ही शैक्षणिक गतिविधियां सुचारू रूप से संचालित की जाएं। इस निर्णय के बाद छात्रों और अभिभावकों में स्कूल खुलने को लेकर स्पष्टता आ गई है और नई शैक्षणिक सत्र की तैयारी शुरू हो गई है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire