Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Road Accident: भिलाई में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, युवक-युवती की मौत, दो घायल

CG Road Accident: भिलाई में अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, युवक-युवती की मौत, दो घायल
X

CG Road Accident: भिलाई: भिलाई के सेक्टर-1 में शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा भट्टी थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक के पास हुआ। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक, यह दुर्घटना रात करीब 8 बजे हुई। मुर्गा चौक से सिविक सेंटर की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सेक्टर-1 स्थित स्टेट बैंक के पास एक पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार में सवार सभी चार लोग घायल हो गए।

CG Road Accident: मृतकों की पहचान:

हादसे में मृतकों की पहचान कार चालक लोकेन्द्र उइके (32 वर्ष) और दीपिका कौर (30 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, परमवीर सिंह (30 वर्ष) और पूनम कौर (24 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का उपचार अस्पताल में जारी है। कार में कुल चार लोग सवार थे, जिनमें चालक लोकेन्द्र उइके और दीपिका कौर साइड सीट पर बैठे थे, जबकि पीछे की सीट पर परमवीर सिंह और पूनम कौर बैठे थे। पुलिस के अनुसार, कार की तेज गति से चल रही थी, जिससे कार डिवाइडर से टकराकर नियंत्रण खो बैठी और एक पेड़ से जा टकराई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

CG Road Accident: पुलिस की कार्रवाई:

भिलाई नगर पुलिस के सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, इलाज के दौरान लोकेन्द्र उइके और दीपिका कौर की मृत्यु हो गई। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है और परिजनों को घटना की जानकारी दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire