Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Ration Card Renewal : राशनकार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते हैं अपडेट...

अब तक जिले में कुल 2 लाख 37 हजार 371 राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा चुका है, जो कि कुल नवीनीकरण का 98.77 प्रतिशत है।

CG Ration Card Renewal : राशनकार्ड नवीनीकरण की तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक करवा सकते हैं अपडेट...
X

CG Ration Card Renewal : धमतरी। छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारियों के लिए एक महत्वपूर्ण अपडेट है। धमतरी जिले में राशनकार्ड के नवीनीकरण की तारीख अब बढ़ाकर 28 फरवरी 2025 कर दी गई है। इस फैसले से जिले के राशन कार्डधारियों को राहत मिली है। अब तक जिले में कुल 2 लाख 37 हजार 371 राशनकार्डों का नवीनीकरण किया जा चुका है, जो कि कुल नवीनीकरण का 98.77 प्रतिशत है।

CG Ration Card Renewal : जिला खाद्य अधिकारी ने शेष बचे राशनकार्डधारियों से अपील की है कि वे आगामी 28 फरवरी 2025 तक अपने राशनकार्ड का नवीनीकरण करा लें। इसके लिए उन्हें आधार नंबर और राशनकार्ड लेकर ई-केवायसी प्रक्रिया पूरी करनी होगी, जिसे वे अपने मोबाइल से एप्लीकेशन के माध्यम से या शासकीय उचित मूल्य दुकान के विक्रेता के मोबाइल से भी कर सकते हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire