Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की चेतावनी जारी

CG Rain Alert: रायपुर: छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में मध्यम बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं (30-40 किमी/घंटा) की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट लागू किया गया है।
CG Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार, धमतरी, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार और रायगढ़ में मध्यम बारिश के साथ मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की संभावना है। इसके अलावा, उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, जांजगीर-चांपा, कोरबा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही सहित कई अन्य जिलों में भी मेघगर्जन, बिजली और तेज हवाओं के साथ वर्षा का अनुमान है।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


