Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल

CG Rain Alert: छत्तीसगढ़ में बहुत भारी बारिश की चेतावनी, कई जिलों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी, जानें अपने जिले का हाल
X

CG Rain Alert: रायपुर। मौसम विज्ञान केंद्र ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अगले 24 घंटों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। गरियाबंद और धमतरी जिलों में एक-दो स्थानों पर बहुत भारी से अति भारी वर्षा की संभावना है। कोंडागांव, कांकेर, बस्तर, महासमुंद, बालोद और नारायणपुर में भी कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है।

CG Rain Alert: रायपुर, बलौदा बाजार, रायगढ़, सारंगढ़-बिलाईगढ़, जांजगीर-चांपा, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर और मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी में मध्यम से भारी बारिश की आशंका है। इसके अलावा सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, बिलासपुर, कोरबा, बेमेतरा, कबीरधाम और खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई में भी मध्यम से भारी वर्षा होने की संभावना जताई गई है।

CG Rain Alert: मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के मध्य भाग में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण अगले 2-3 दिनों तक दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा। गुरुवार को 4 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और 19 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर में बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि यह बारिश का दौर 20 अक्टूबर तक जारी रह सकता है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire