Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Rain Alert: रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM/H की रफ्तार से चलेगी आंधी – IMD ने जारी की चेतावनी

मौसम विभाग (IMD) ने छत्तीसगढ़ के कई जिलों, जिनमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव शामिल हैं, में तेज बारिश और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की है। 60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जिससे लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

CG Rain Alert: रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 60 KM/H की रफ्तार से चलेगी आंधी – IMD ने जारी की चेतावनी
X

CG Rain Alert: रायपुर: छत्तीसगढ़ मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है। अगले कुछ घंटों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, कुछ जिलों में 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और आंधी के साथ बारिश की संभावना है, जबकि अन्य क्षेत्रों में 30-40 किमी/घंटा की गति से हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट: बीजापुर, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम इन जिलों में मध्यम बारिश, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, और अचानक तेज हवाएं - 40-60 किमी/घंटा से चलने की सम्भावना है।

इन जिलों में येलो अलर्ट: सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर। हल्की से मध्यम बारिश और हवाएं - 30-40 किमी/घंटा, मेघगर्जन, आकाशीय बिजली गिरने की सम्भावना है।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire