Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG News: 30 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, नहीं देना होगा सरचार्ज

CG News: 30 अप्रैल तक जमा कर सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स, नगरीय प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश, नहीं देना होगा सरचार्ज
X

CG News: रायपुर। नगरीय प्रशासन विभाग ने संपत्तिकर, जलकर सहित अन्य करों के जमा करने के लिए तारीख बढ़ा दी है। विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार, 30 अप्रैल तक लोग संपत्तिकर जमा व अन्य कर जमा कर सकेंगे।

CG News: आदेश में कहा गया है कि लोकसभा और निकाय चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के कारण संपत्तिकर सहित अन्य करों की वसूली में विलंब हुआ। इस वजह से कई निकायों ने टारगेट पूरा नहीं कर पाया है।

CG News: बता दें कि निकायों में संपत्तिकर जमा करने की अंतिम तारीख 31 मार्च थी। संपत्तिकर जमकर करने अंतिम दो दिन तक निकायों में भारी भीड़ रही। अंतिम दिन संपत्तिकर सहित अन्य जमा करने के लिए लोग निकाय की वेबसाइट खोल चाह रहे थे, लेकिन वेबसाइट खुल ही नहीं रही थी। इस कारण से भी जो लोग ऑनलाइन संपत्तिकर व अन्य कर जमा करना चाह रहे थे, वे लोग नियत तिथि में संपत्तिकर जमा नहीं कर पाए। अब उन्हें राहत मिल गई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire