Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Posting News: राप्रसे अफसर शैलाभ साहू बने मंत्री केदार कश्यप के नए विशेष सहायक, GAD का प्रभार पुलक भट्टाचार्य को

CG Posting News: रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन के सामान्य प्रशासन विभाग में डिप्टी सिक्रेटरी का दायित्व संभाल रहे राज्य प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी शैलाभ साहू को राज्य सरकार ने वन, परिवहर और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप

CG Posting News: राप्रसे अफसर शैलाभ साहू बने मंत्री केदार कश्यप के नए विशेष सहायक, GAD का प्रभार पुलक भट्टाचार्य को
X

CG Posting News: रायपुर। मंत्रालय महानदी भवन के सामान्य प्रशासन विभाग में डिप्टी सिक्रेटरी का दायित्व संभाल रहे राज्य प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी शैलाभ साहू को राज्य सरकार ने वन, परिवहर और संसदीय कार्य मंत्री केदार कश्यप का विशेष सहायक नियुक्त किया गया है। बता दें कि मंत्री बनने के बाद केदार कश्यप ने तीर्थराज अग्रवाल को अपना विशेष सहायक बनाया था। मगर उनके आईएएस प्रमोट हो जाने की वजह से कुछ दिनों से यह पद खाली था।

CG Posting News: बता दें कि, राज्य प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी शैलाभ साहू को रिजल्ट देने वाले अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। खासकर, आईटी के मामले में उनकी काफी पारंगता है। ट्रांसपोर्ट में रहने के दौरान ड्राईविंग लायसेंस से लेकर जितनी भी सेवाएं ऑनलाइन हुईं, सबमे शैलाभ की प्रमुख भूमिका रही। CG Posting News: मंत्रालय के जीएडी में भी उन्होंने काम के जरिये अपनी विशेष पहचान बनाई। बायोमेट्रिक अटेंडेंस से लेकर ऑनलाइन फाइल याने ई-ऑफिस प्रारंभ करने में भी शैलाभ को महत्वपूर्ण भूमिका रही। ई-ऑफिस में विभिन्न विभागों को साफ्टवेयर की ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी शैलाभ साहू ने निभाई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire