Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Politics: कांग्रेस में वसूलीबाज कौन..? जानें किस पर भड़के सचिन पायलट, मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्षों की बैठक में बवाल

CG Politics: रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष की रैली को लेकर मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्षों की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा पर भड़क उठे। पायलट की नाराजगी यहां तक पहुंची कि

CG Politics: कांग्रेस में वसूलीबाज कौन..? जानें किस पर भड़के सचिन पायलट, मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्षों की बैठक में बवाल
X

CG Politics: रायपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष की रैली को लेकर मोर्चा प्रकोष्ठ अध्यक्षों की बैठक में पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट ने युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा पर भड़क उठे। पायलट की नाराजगी यहां तक पहुंची कि उन्होंने भरी मीटिंग में युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा को ‘वसूलीबाज’ कह दिया है।

CG Politics: जानकारी के अनुसार बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के रैली में शामिल होने के लिए लोगों को लाने का टार्गेट दिया जा रहा था। इस पर जब आकाश शर्मा से पूछा गया तो उन्होंने पहले तो हजार से 15 सौ लोगों को लाने की बात कही। लेकिन, बीच में उन्होंने यह कहा कि अगर पार्टी संसाधन मुहैया करा दे तो वे और भी लोगों को ला सकते हैं।

READ MORE- कांग्रेस की PAC बैठक में भूपेश बघेल की दो टूक, चरणदास महंत पर सवाल, “सीएम पर हमला करने से क्यों बचते हैं?

CG Politics: संसाधन की बात उठाने पर सचिन पायलट आकाश शर्मा पर भड़क गए और कहा, ‘जब पार्टी आपको टिकट दे रही थी, तो क्या आपसे पैसे मांगे गए थे। नहीं न, तो फिर आप संसाधन क्यों मांग रहे हो। आप लोग सक्षम लोग हो और मैंने तो यहां तक सुना है कि सबसे ज्यादा वसूली तुम्हीं करते हो। ऐसे में आप संसाधन खुद जुटा सकते हो।

वो हमारे अभिभावक :आकाश शर्मा

CG Politics: बताया जा रहा है कि इस बीच सचिन आकाश शर्मा से इतना नाराज हो गए कि उन्होंने दीपक बैज से यहां तक कह दिया, आप इनको कह देना कि कोई भीड़ न लाएं। इन्हें मंच में भी बैठने नहीं दिया जाएगा। इस विवाद की खबर जब बाहर तक आई तो युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने सफाई देते हुए कहा वो हमारे अभिभावक है और उनकी डांट को हम सकारात्मक रूप से लेते हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire