Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Politics: आकाश शर्मा को टिकट, चुनाव के लिए कंट्रोल रुम एक्टिव,जानें कौन हैं आकाश शर्मा

CG Politics: रायपुर दक्षिण के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा होंगे। आकाश के नाम को लेकर सभी बड़े नेताओं ने अपनी सहमति जताई जिसके बाद मंगलवार को उ

CG Politics: आकाश शर्मा को टिकट, चुनाव के लिए कंट्रोल रुम एक्टिव,जानें  कौन हैं आकाश शर्मा
X
रायपुर। CG Politics: रायपुर दक्षिण के लिए कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा होंगे। आकाश के नाम को लेकर सभी बड़े नेताओं ने अपनी सहमति जताई जिसके बाद मंगलवार को उम्मीदवार का ऐलान किया ​गया। बता दें कि रविवार को रायपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद आला कमान का दो नामों का पैनल भेजा गया था जिसमें प्रमोद दुबे और आकाश शर्मा के नाम शामिल थे।

CG Politics: कौन हैं आकाश शर्मा

आकाश शर्मा छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हैं। आकाश 7 साल तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। आकाश शर्मा ने पूर्व के विधानसभा चुनाव में भी अपनी दावेदारी पेश की थी। उन्होंने साल 2018 और साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में टिकट मांगा था, हालांकि उस दौरान आकाश शर्मा को पार्टी ने टिकट नहीं दिया। इस बार कांग्रेस ने उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

चुनाव के लिए कंट्रोल रुम एक्टिव

CG Politics: उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने राजीव भवन में कंट्रोल रुम बना दिया है। पीसीसी चीफ दीपक बैज के निर्देश पर संगठन प्रभारी मलकीत गैदू ने इसका आदेश जारी किया है। दीपक मिश्रा को कंट्रोल रूम का प्रभारी तथा सलाम रिजवी को समन्वयक बनाया गया है।

CG Politics: इसी तरह राजेंद्र पप्पू बंजारे, नरेश गढ़पाल, सोमेन चटर्जी, चंद्रवती साहू, दीप्तेश चटर्जी, पूजा देवांगन, लक्ष्मी देवांगन,साक्षी सिरमौर,पल्लवी सिंह,अशोक चतुर्वेदी, गीता सिंह समेत 20 नेताओं को सदस्य बनाया गया है।




Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire