Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Politics: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में छत्तीसगढ़ के इन दो चेहरों को मौका, राहुल गांधी ने देशभर के 12 नेताओं के इंटरव्यू लिए

CG Politics: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार, 2 सितंबर को दिल्ली स्थित 10 जनपद कार्यालय में राहुल गांधी

CG Politics: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में छत्तीसगढ़ के इन दो चेहरों को मौका, राहुल गांधी ने देशभर के 12 नेताओं के इंटरव्यू लिए
X
नई दिल्ली। CG Politics: युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की चयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। सोमवार, 2 सितंबर को दिल्ली स्थित 10 जनपद कार्यालय में राहुल गांधी ने देशभर के 12 नेताओं के इंटरव्यू लिए। अगले 7 से 10 दिनों के भीतर इनमें से किसी को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।


CG Politics: राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की दौड़ में छत्तीसगढ़ से मोहम्मद शाहिद (राष्ट्रीय वरिष्ठ सचिव) और सरगुजा संसदीय सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार रहीं शशि सिंह (राष्ट्रीय सचिव) भी इंटरव्यू में शामिल हुई। मोहम्मद शाहिद भिलाई से हैं, जबकि शशि सिंह कांग्रेस के पूर्व मंत्री स्व.तुलेश्वर सिंह की बेटी हैं।



CG Politics:इसके अतिरिक्त, अन्य राज्यों के जिन नेताओं को भी इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था उनमें हरियाणा से विनीत कंबोज, उत्तर प्रदेश से शेष नारायण ओझा, राजस्थान से अभिमन्यु पुनिया, मध्य प्रदेश से मीतेंद्र सिंह, कर्नाटक से सागरिका राव, मुंबई से सुरभि द्विवेदी, हरियाणा से बुद्धी राजा, केरल से K. राहुल और बिहार से गरीब दास शामिल हैं।

Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire