Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Politics: महापौर, नगरपालिका और नगर पंचायत में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी आज, रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम

CG Politics: महापौर, नगरपालिका और नगर पंचायत में नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी आज, रिटर्निंग ऑफिसर कार्यालय में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम
X

CG Politics: रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने जा रहे 10 नगर निगम, 54 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायत में दाखिए गए नामांकन पत्रों की स्क्रूटनी आज होगी। स्क्रूटनी के बाद वैध उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी। स्क्रूटनी के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर एवं सहायक रिटर्निंग कार्यालय में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम किए गए हैं। बता दें कि नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 22 जनवरी से 28 जनवरी तक जारी रही।उम्मीदवार 31 जनवरी नाम वापस ले सकेंगे।


CG Politics: नाम वापसी के बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार नगरीय चुनावों में 11 फरवरी को वोटिंग होगी और 15 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। राज्य में कुल 192 नगरीय निकाय हैं। इनमें 10 नगर निगम, 54 नगर पालिका परिषद और 114 नगर पंचायत शामिल हैं। इन निकायों के अध्यक्ष पदों के लिए चुनाव होंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire