सीजी पॉलिटिक्स: जीवर्धन की चाय रायगढ़ को भायी, रायगढ़ में चायवाला बना मेयर, कांग्रेस की पूर्व मेयर को दी पटखनी
- Pradeep Sharma
- 15 Feb, 2025
CG Politics: छत्तीसगढ़ की रायगढ़ नगर निगम सीट पर बीजेपी उम्मीदवार जीवर्धन सिंह चौहान को ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। जीवर्धन सिंह चौहान शहर में चाय की दुकान चलाते हैं।
रायगढ़। CG Politics: छत्तीसगढ़ की रायगढ़ नगर निगम सीट पर बीजेपी उम्मीदवार जीवर्धन सिंह चौहान को ने रिकार्ड मतों से जीत दर्ज की है। जीवर्धन सिंह चौहान शहर में चाय की दुकान चलाते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान सीएम साय उनकी दुकान में गए थे। सीएम ने यहां अपने हाथों से चाय बनाई थी। जीवर्धन सिंह ने कांग्रेस की जानकी काटजू को चुनाव हराया है। यहां राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने पार्टी के लिए जनता से समर्थन मांगा था।
CG Politics: जीवर्धन सिंह चौहान ने 33 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की है। जीवर्धन सिंह ने कांग्रेस की जानकी काटजू को चुनाव हराया है। रायगढ़ में कांग्रेस उम्मीदवार को 21946 वोट मिले हैं। यहां पर नोटा में 954 वोट मिले हैं। CG Politics: जीवर्धन सिंह चौहान मौजूदा समय में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री हैं। 2004 से 05 तक भाजयुमो के नगर मंत्री रहे। 2010 में एल्डरमैन रह चुके हैं। बीजेपी के एक्टिव मेंबर हैं। वहीं, कांग्रेस ने यहां से जानकी काटजू को उम्मीदवार बनाया था। वह पहले भी पार्षद रही हैं। 2020 में रायगढ़ नगर निगम की पहली महिला मेयर बनीं थीं।

