Create your Account
CG Politics: दिल्ली में राहुल गांधी नव नियुक्ति जिलाध्यक्षों को बताएंगे कैसे करना है राजनीति, 10 फरवरी से इंदिरा भवन में होगा प्रशिक्षण, छत्तीसगढ़ समेत 9 राज्यों के जिला अध्यक्ष होंगे शामिल
CG Politics: नई दिल्ली/रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, झारखंड, ओडिशा, तमिलनाडु समेत कई राज्यों के कांग्रेस के नव-नियुक्त जिला और शहर कांग्रेस अध्यक्षों के लिए 10 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
CG Politics: यह प्रशिक्षण कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में आयोजित किया जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि जिलाध्यक्ष संगठन की रीढ़ होते हैं, इसलिए उन्हें वैचारिक, संगठनात्मक और रणनीतिक रूप से मजबूत बनाना आवश्यक है।
CG Politics: दो चरणों में होगा अनिवार्य प्रशिक्षण
कांग्रेस की ओर से जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, सभी नव-नियुक्त जिलाध्यक्षों को दो चरणों में अनिवार्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के पहले चरण में 10 फरवरी 2026 को एक दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण और ओरिएंटेशन और इसके बाद दूसरे चरण में 10 दिनों का विस्तृत और आवासीय प्रशिक्षण शिविर होगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 7 बजे तक नई दिल्ली के इंदिरा भवन, कोटला मार्ग में आयोजित होगा।
CG Politics: राहुल गांधी करेंगे सीधा संवाद, होगी वन-टू-वन चर्चा
प्रशिक्षण के दौरान राहुल गांधी जिलाध्यक्षों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही वे जिलाध्यक्षों से सीधे संवाद करेंगे और वन-टू-वन चर्चा भी करेंगे। इस दौरान जिलाध्यक्ष अपने-अपने जिलों की सामाजिक परिस्थितियों, राजनीतिक चुनौतियों, संगठन की स्थिति और आगामी रणनीति को लेकर खुलकर बात रख सकेंगे।
CG Politics: संगठन, मीडिया और सोशल मीडिया पर फोकस
ट्रेनिंग में जिलाध्यक्षों को बूथ से लेकर जिला स्तर तक संगठन मजबूत करने मीडिया मैनेजमेंट और प्रभावी संवाद सोशल मीडिया कैंपेन और डिजिटल रणनीति जनता से सीधा जुड़ाव और जन आंदोलन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान सभी जिलाध्यक्षों को निर्धारित स्थल पर ही ठहरना होगा।
Related Posts
More News:
- 1. Under 19 विश्व कप विजेता टीम के लिए इनाम का ऐलान, BCCI देगा इतने करोड़ रुपये
- 2. Jet Crash : कर्नाटक के विजयपुरा में प्राइवेट जेट क्रैश, पायलट और ट्रेनी गंभीर रूप से घायल
- 3. CG News : पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- 4. Budget 2026 Live: शेयर बाजार को नहीं भाया निर्मला का बजट, संडे को निवेशकों के डूबे 16 लाख करोड़
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

