Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Politics: ओपी चौधरी को मिली झारखंड के आधा दर्जन सीटों में प्रचार की कमान, बीजेपी ने सौंपी घोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी

CG Politics: छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों, और विधायकों को झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार की कमान सौंपी गई

CG Politics: ओपी चौधरी को मिली झारखंड के आधा दर्जन सीटों में प्रचार की कमान, बीजेपी ने सौंपी घोषणा पत्र तैयार करने की जिम्मेदारी
X
रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रियों, और विधायकों को झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार की कमान सौंपी गई है। वित्तमंत्री ओपी चौधरी को छह विधानसभाओं का प्रभारी बनाया गया है।

CG Politics: वित्तमंत्री ओपी चौधरी झारखंड में पार्टी नेताओं के साथ बैठक कर शनिवार रायपुर वापस पहुंचे। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि पार्टी संगठन जो भी काम अपने कार्यकर्ताओं को देता है, उसे सौ फीसदी प्रतिबद्धता के साथ निभाता है।


CG Politics: वित्तमंत्री ओपी चौधरी को झारखंड में हजारीबाग और रामगढ़ की कुल 6 विधानसभाओं का प्रभारी बनाया गया है। एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में चौधरी ने कहा कि भाजपा संगठन 365 दिन चौबीस घंटे काम करता है। झारखंड में चुनाव है तो वहां जाकर हाथ में हाथ बंटाते हैं।

CG Politics: बता दें कि झारखंड में न सिर्फ वित्त मंत्री ओपी चौधरी बल्कि केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू और प्रदेश के डिप्टी सीएम अरूण साव और विजय शर्मा को भी महत्वपूर्ण सीटों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ओपी चौधरी प्रचार के साथ-साथ घोषणा पत्र और अन्य रणनीति बनाने में प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire