Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Politics: नवरात्रि में कभी भी जारी हो सकती है निगम-मंडलों में नियुक्ति की सूची, गृहमंत्री अमित शाह के दौरे का इंतजार

CG Politics: रायपुर। List of appointments in corporations and boards can be released anytime during Navratri: छत्तीसगढ़ में निगम, मंडलों में कुर्सी मिलने का इंतजार करने वाले भाजपा नेताओं का इंतजार अब समाप्त होने वाला

CG Politics: नवरात्रि में कभी भी जारी हो सकती है निगम-मंडलों में नियुक्ति की सूची, गृहमंत्री अमित शाह के दौरे का इंतजार
X

CG Politics: रायपुर। List of appointments in corporations and boards can be released anytime during Navratri: छत्तीसगढ़ में निगम, मंडलों में कुर्सी मिलने का इंतजार करने वाले भाजपा नेताओं का इंतजार अब समाप्त होने वाला है। नवरात्रि में कभी भी पहली सूची आ सकती है। बड़े निगम और मंडलों में नियुक्ति को लेकर तैयारी है। एक दर्जन से ज्यादा नामों की सूची तैयारी हो चुकी है। इस बार सूची को गुप्त रखा गया है। दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही नामों का ऐलान होने की संभावना है।

List of appointments in corporations and boards can be released anytime during Navratri: सूत्रों की मानें तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिलासपुर दौरा के बाद 4 और 5 अप्रैल को केंद्रीय मंत्री अमित शाह आने वाले हैं, उनके आने के पहले या फिर उनके जाने के बाद कभी भी सूची जारी हो सकती है। बता दें कि साल भर से निगम-मंडलों में नियुक्ति की कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन बीजेपी नेतृत्व ने तीन चरणों में नियुक्ति की योजना बनाकर पहले चरण में कुछ प्राधिकरण में नियुक्ति की गई। अब निगम और मंडल में नियुक्ति के आदेश जारी करने की तैयारी है।

List of appointments in corporations and boards can be released anytime during Navratri: इस वजह से देरी

नए साल में निगम, मंडलों में नियुक्ति का मामला नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के कारण अटक गया। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन ने तय किया, पहले नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव हो जाए फिर इसके बाद नियुक्ति की जाएगी। निगम, मंडलों के कई दावेदारों को नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव में मौका मिल गया। अब नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव निपट गए हैं तो निगम, मंडलों में नियुक्ति की तैयारी है। अब संभावना जताई जा रही है नवरात्रि में सूची कभी भी जारी हो सकती है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire