Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Politics: महिलाओं के लिए सिटी बस में किराया फ्री, आम आदमी पार्टी ने जारी किया गारंटी पत्र

CG Politics: छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना गारंटी पत्र जारी किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू और महासचिव वदूद आलम और रायपुर से महापौर प्रत्याशी शुभांगी तिवारी ने सोम

CG Politics: महिलाओं के लिए सिटी बस में किराया फ्री, आम आदमी पार्टी ने जारी किया गारंटी पत्र
X

रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपना गारंटी पत्र जारी किया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल साहू और महासचिव वदूद आलम और रायपुर से महापौर प्रत्याशी शुभांगी तिवारी ने सोमवार को गारंटी पत्र जारी किया।

CG Politics: आम आदमी पार्टी पार्टी ने 30 बिंदुओं में राजधानी और नगरीय निकायों के विकास की गारंटी दी है। उन्होंने बताया कि नगर निगम की योजनाओं और खर्चों की सार्वजनिक जानकारी। नागरिक शिकायतों का समयबद्ध निवारण।

CG Politics: महापौर प्रत्याशी डॉ. शुभांगी तिवारी ने कहा कि अगर हमारी जीत होने पर स्वास्थ्य जो आज जनता के बजट से बाहर हो गया है उस पर हम विशेष ध्यान देंगे और स्वास्थ्य मुहैया कराएँगे।

CG Politics: आम आदमी पार्टी पार्टी की गारंटी

1.जन समस्याओं क समाधान और जवाबदेही बढ़ाने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की उपलब्धता।

2.वार्ड कार्यालयों में सीधा संवाद मंच बनाएंगे।

3.संपत्ति कर और अन्य करों को तर्कसंगत और पारदर्शी बनाना छोटे व्यवसायों के लिए कर राहत योजना।

4.संपत्तिकर भुगतान परविशेष छूट और पुराने करों की माफी सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा।

5.प्रत्येक वार्ड में मोबाइल क्लीनिक ।

6.सफाई कर्मियों और ऑटो चालकों के लिए विशेष स्वास्थ्य बीमा और आवास योजनाएं।

7.नगर निगम क्षेत्र में महिलाओं के लिए सिटी बसों में मुफ्त यात्रा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire