Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Cg Politics: पूर्व आबकारी मंत्री लखमा का बजट सत्र में हिस्सा लेने आवेदन, स्पीकर ने अभिमत मांगा, 23 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र

Cg Politics: पूर्व आबकारी मंत्री लखमा का बजट सत्र में हिस्सा लेने आवेदन, स्पीकर ने अभिमत मांगा, 23 फरवरी से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र
X

Cg Politics: रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में आरोपों का सामना कर रहे पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा ने स्पीकर डॉ रमन सिंह को विधानसभा के बजट सत्र की कार्रवाई में हिस्सा लेने की अनुमति के लिए आवेदन दिया है। बताया गया कि स्पीकर ने पूर्व मंत्री के आवेदन पर विधानसभा सचिवालय से अभिमत मांगा है। बता दें कि विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू हो रहा है।

Cg Politics: बता दें कि, साल भर से अधिक समय जेल में रहने के बाद शराब घोटाला प्रकरण के आरोपी पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा को सुप्रीम कोर्ट ने सशर्त जमानत दी है। कोर्ट ने जमानत की अवधि में प्रदेश से बाहर रहने के आदेश भी दिए हैं। साथ ही विधानसभा की कार्रवाई में हिस्सा लेने पर फैसला स्पीकर पर छोड़ दिया है।

Cg Politics: कोर्ट के आदेश के बाद लखमा ओडिशा के मलकानगिरी में शिफ्ट हो गए हैं। उन्होंने ओडिशा जाने से पहले शुक्रवार को स्पीकर डॉ रमन सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बजट सत्र में हिस्सा लेने की अनुमति के लिए आवेदन भी दिया है। सूत्रों के मुताबिक सचिवालय से अभिमत मिलने के बाद स्पीकर कवासी को अनुमति देने पर फैसला लेंगे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire