Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

CG Politics: दिल्ली में बृजमोहन के घर डिनर पालिटिक्स, सीएम, डिप्टी सीएम छत्तीसगढ़ के सभी नेता जुटे

Dev Verma
CG Politics: दिल्ली में बृजमोहन के घर डिनर पालिटिक्स, सीएम, डिप्टी सीएम छत्तीसगढ़ के सभी नेता जुटे
X

CG Politics: नई दिल्ली/रायपुर।। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के चलते सीएम विष्णु देव साय, और सरकार के तमाम मंत्री व पार्टी विधायक दिल्ली में मौजूद हैं। इन सबके बीच सांसद बृजमोहन अग्रवाल के आमंत्रण पर सभी उनके निवास पर डिनर पर पहुंचे हैं।

CG Politics: बता दें कि जंबूरी विवाद के बाद से पार्टी नेताओं के सांसद बृजमोहन अग्रवाल से नाराजगी की खबर भी चर्चा में रही है। बृजमोहन के तेवर के चलते सरकार की किरकिरी हुई है। और आज सीएम साय व मंत्री-विधायक,राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के पार्टी दफ्तर में थे, तो बृजमोहन अग्रवाल ने सीएम, और मंत्रियों-विधायकों से व्यक्तिगत रूप से चर्चा कर अपने निवास पर डिनर के लिए आमंत्रित किया।

CG Politics: डिनर में बृजमोहन के आमंत्रण पर सीएम विष्णुदेव साय दोनों डिप्टी सीएम के अलावा सरोज पांडेय, संतोष पांडेय और अन्य नेता भी उनके निवास पहुंचे हैं। विवादों के बाद बृजमोहन के डिनर की काफी चर्चा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire