CG Politics: निकाय चुनाव में बीजेपी की बंपर जीत पर बोले डिप्टी सीएम अरुण साव- कांग्रेस के कार्यकाल में परेशान थी जनता, पंचायत चुनाव भी जीतेंगे
CG Politics: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेस वार्ता की। जहां उन्होंने नगरीय निकायों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत को भाजपा की सकारात्मक जीत बताते हुए कहा कि, निकाय चुनावों

रायपुर। CG Politics: छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में बंपर जीत दर्ज करने के बाद डिप्टी सीएम अरुण साव ने प्रेस वार्ता की। जहां उन्होंने नगरीय निकायों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत को भाजपा की सकारात्मक जीत बताते हुए कहा कि, निकाय चुनावों में हम अपने कार्यों को लेकर जनता के बीच पहुंचे और जनता-जनार्दन के साथ-साथ हमें भी अपने कार्यों पर पूरा भरोसा है। जनता का यही विश्वास भाजपा के पक्ष में सकारात्मक मतदान का आधार बना।
CG Politics: डिप्टी सीएम साव ने आगे कहा कि, निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचण्ड जीत को ईवीएम की जीत बताना कांग्रेस के द्वारा जनता और उनके जनादेश का अपमान है। कांग्रेस पर करारा कटाक्ष करते हुए कहा कि, दिल्ली में कांग्रेस शून्य पर रही है, छत्तीसगढ़ के नगर निगमों में भी शून्य पर रही। कांग्रेस लगातार शून्य की ओर बढ़ रही है।
CG Politics: पीएम मोदी के सभी वादों को किया पूरा
उन्होंने आगे कहा कि, प्रदेश की जनता ने प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों में भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त और अंतर के साथ जिताया है। 49 में से 35 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों में से 81 नगर पंचायतों में भाजपा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। पिछले 13-14 महीनों में सीएम विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने मोदी की गारंटी के तहत किए गए वादों को तेजी से पूरा करने का काम किया।
CG Politics: भाजपा को 46 प्रतिशत से अधिक मिला वोट
उन्होंने आगे कहा कि, पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को 46 प्रतिशत से अधिक वोट मिला, लोकसभा चुनाव में 52 प्रतिशत से अधिक वोट मिला, और अब नगरीय निकाय के चुनावों में भाजपा को 55.41 प्रतिशत वोट मिला है। लगातार भाजपा का जनाधार बढ़ता ही चला जा रहा है। निकाय चुनावों के लिए भाजपा ने अटल विश्वास पत्र जारी कर विकास का विजन और रोडमैप प्रस्तुत किया। उसके आधार पर इतनी बड़ी सफलता भाजपा को मिली है।
CG Politics: बड़ी संख्या में जीतकर आ रहे हैं भाजपा के कार्यकर्ता
डिप्टी सीएम अरुण साव ने तीन चरणों में होने जा रहे त्रि-स्तरीय पंचायत चुनावों पर चर्चा करते हुए कहा कि, सोमवार को पहले चरण में 27,210 पंच, 3,605 सरपंच, 911 जनपद सदस्य और 149 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान हुआ है। साव ने कहा कि अभी गाँवों में लोकतंत्र का उत्सवी वातावरण देखते ही बन रहा है, प्रत्यासी और उनके समर्थक रैली की शक्ल में घूम-घूमकर सतत जनसम्पर्क कर रहे हैं।
CG Politics: गाँवों में भी भाजपा समर्थित पंच, सरपंच, जनपद व जिला पंचायत सदस्यों के रूप में भाजपा के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जीतकर आ रहे हैं। प्रदेश में जो विष्णु का सुशासन है, वह पूरे प्रदेश में दिखाई पड़ रहा है और निश्चित रूप से पंचायतों का परिणाम भी भाजपा के अनुकूल रहेगा।
CG Politics: कांग्रेस के कार्यकाल में जनता थी परेशान
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास को लेकर कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पाँच साल तक गाँवों की जनता ने यंत्रणा भोगी थी, विकास अवरुद्ध हुआ था। भाजपा की सरकार बनने के बाद आज 8 लाख से अधिक हितग्राहियों को प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त मिल गई है, 2 लाख हितग्राहियों के मकान बनकर पूरे हो गए हैं और उनका गृह-प्रवेश भी हमने कराया है।
CG Politics: गाँवों के अवरुद्ध विकास को तेज गति मिली है. गाँवों में महतारी सदन बना रहे हैं। इसलिए आज गाँवों में भी भाजपा के पक्ष में सकारात्मक वातावरण है और भाजपा कार्यकर्ता पंचायत चुनावों में भी बड़ी संख्या में जीतकर आएंगे और गाँवों के विकास आगे बढ़ाएंगे।


