Top
Begin typing your search above and press enter to search.

CG Politics: कांग्रेसी खुद ही निशाना साध रहे अपने नेतृत्व पर: अनुराग सिंहदेव

CG Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस नेतृत्व की रीति-नीति पर अब खुलकर सामने विरोध

CG Politics: कांग्रेसी खुद ही निशाना साध रहे अपने नेतृत्व पर: अनुराग सिंहदेव
X

अंम्बिकापुर/रायपुर। CG Politics: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा है कि कांग्रेस के कार्यकर्ता कांग्रेस नेतृत्व की रीति-नीति पर अब खुलकर सामने विरोध व्यक्त कर रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर चुनावी मैदान में लगातार चौथी हार पर कांग्रेसी खुद ही अपने नेतृत्व की खामियों पर निशाना साध रहे हैं।

CG Politics: भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि कांग्रेस के अ.भा. सचिव की मौजूदगी में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं की आहूत इस बैठक में अम्बिकापुर नगर निगम के सभापति अजय अग्रवाल ने कांग्रेस की पिछली भूपेश सरकार और संगठन के नेताओं पर निशाना साधा और कांग्रेस और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को 'आईना' दिखाया है।

CG Politics: उन्होंने पार्टी नेताओं से यह भी जानना चाहा कि ज़ब छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला हो रहा था, तब छत्तीसगढ़ के प्रभारी क्या कर रहे थे? कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का काम लात-जूता खाना है, और पार्टी के लिए काम करना है।

CG Politics: निगम सभापति ने कहा, ज़ब कांग्रेस की सरकार थी, तब भी पटवारी-सिपाही तक कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते थे। भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने कहा कि अम्बिकापुर की कांग्रेस बैठक में यह सच्चाई एक बार फिर सामने आ गई है कि कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं में हताशा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire